logo Aman Typing TutorExam Practice Terminal
Checking…
Please Login

DSSSB Stenographer Gr-II — Typing Test

Delhi Subordinate Services Selection Board · Stenographer Gr-II · English & Hindi Typing Test

DSSSB स्टेनोग्राफर ग्रेड-II टाइपिंग परीक्षा के नियम

क्र.बिंदुविवरण
1. परीक्षा का विवरण, समय और जरूरी स्पीड
1आयोग और परीक्षा का नामदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB), दिल्ली की स्टेनोग्राफर ग्रेड-II परीक्षा का टाइपिंग टेस्ट।
2परीक्षा का माध्यम• अंग्रेजी टाइपिंग
• हिंदी टाइपिंग — कृतिदेव 010 (KrutiDev 010) (लेगेसी फॉन्ट, कृतिदेव / रेमिंगटन टाइपराइटर-स्टाइल लेआउट)
3टेस्ट का समय• मूल टाइपिंग टेस्ट: अंग्रेजी के लिए 10 मिनट एवं हिंदी के लिए 10 मिनट।
4पैसेज में शब्द सीमा• अंग्रेजी पैसेज: लगभग 355 शब्द (~1775 की-स्ट्रोक)।
• हिंदी पैसेज: लगभग 305 शब्द (~1525 की-स्ट्रोक)।
• 5 की-स्ट्रोक को 1 मानक शब्द माना जाता है।
5पास होने के लिए जरूरी स्पीड• अंग्रेजी: कम से कम 35 WPM (Net Speed — 10 मिनट में 350 सही शब्द)।
• हिंदी: कम से कम 30 WPM (Net Speed — 10 मिनट में 300 सही शब्द)।
2. फॉन्ट और कीबोर्ड लेआउट
6फॉन्ट और लेआउट• अंग्रेजी: स्टैंडर्ड इंग्लिश फॉन्ट (Arial / सिस्टम फॉन्ट)।
• हिंदी टाइपिंग (फॉन्ट + लेआउट): कृतिदेव 010 (KrutiDev 010)।
• फॉन्ट: कृतिदेव 010 (लेगेसी फॉन्ट)।
• लेआउट: कृतिदेव / रेमिंगटन टाइपराइटर-स्टाइल लेआउट।
7कीबोर्ड लेआउट (भाषा के अनुसार)• अंग्रेजी टाइपिंग: नॉर्मल कीबोर्ड (Standard US QWERTY) लेआउट।
• हिंदी टाइपिंग: कृतिदेव / रेमिंगटन लेआउट (बिंदु 6 के अनुसार)।
3. स्क्रीन और हाइलाइट के नियम
8वर्ड हाइलाइटOFF (बंद रहेगा) — पैसेज में कोई हाइलाइट बॉक्स नहीं दिखेगा। अपनी जगह का ध्यान आपको खुद रखना होगा।
9गलती का रंग (Error Highlight)OFF (बंद रहेगा) — गलत टाइप होने पर शब्द लाल (Red) नहीं होगा, इसलिए ध्यान से और सही टाइप करें।
10ऑटो-स्क्रॉलManual (खुद करना होगा) — पैसेज अपने आप नीचे नहीं खिसकेगा; टाइप करते समय आपको खुद स्क्रॉल करना होगा।
4. बैकस्पेस और कर्सर नेविगेशन
11बैकस्पेस की पूरी छूट (Full Backspace)टाइपिंग के दौरान बैकस्पेस लॉक नहीं रहता। आप अपनी गलतियां सुधारने के लिए पूरे पैसेज में बैकस्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
(सलाह: ज्यादा बैकस्पेस दबाने से समय खराब होता है और स्पीड 35 WPM अंग्रेजी / 30 WPM हिंदी से नीचे गिर सकती है, इसलिए लगातार सही टाइप करने पर ध्यान दें)।
12कर्सर नेविगेशनटाइपिंग एरिया में कर्सर को आगे-पीछे या ऊपर-नीचे ले जाने के लिए कीबोर्ड के चारों तीरों (Arrow keys) का उपयोग कर सकते हैं।
5. परीक्षा की प्रकृति, गलती की सीमा और गणना
13परीक्षा की प्रकृति (Qualifying)टाइपिंग टेस्ट केवल पास (Qualifying) करना होता है। इसके नंबर मेरिट में नहीं जोड़े जाते।
(कृपया DSSSB की आधिकारिक अधिसूचना से भी ताजा नियम जरूर जांच लें।)
14गलती की सीमापास होने के लिए अलग से Error % की कोई सीमा नहीं है — केवल Net Speed (WPM) देखी जाती है। गलतियां आपकी Net WPM घटाती हैं (बिंदु 16 देखें), इसलिए शुद्धता फिर भी जरूरी है।
15गलतियों के प्रकार• पूरी गलती (Full = 1): शब्द छोड़ना, गलत शब्द लिखना, अतिरिक्त शब्द लिखना, शब्द दोहराना, लाइन छोड़ना, लाइन दोहराना, बिगड़ा हुआ (corrupt) शब्द, अधूरा शब्द, अंक/संख्या की गलती।
• आधी गलती (Half = 0.5): स्पेलिंग (मामूली) की गलती, बड़े/छोटे अक्षर (Capital/Small) की गलती, स्पेस छूटना, फालतू स्पेस, एक से ज्यादा स्पेस, विराम चिह्न (Punctuation) की गलती, अक्षरों की अदला-बदली, शब्दों की अदला-बदली।
• केवल हिंदी टाइपिंग में (आधी गलती): मात्रा की गलती, हलंत की गलती, नुक्ता की गलती, अनुस्वार/चंद्रबिंदु की गलती, संयुक्ताक्षर (Conjunct/Ligature) की गलती।
16स्पीड और रिजल्ट का फॉर्मूला• Gross WPM: (कुल टाइप किए गए अक्षर / 5) ÷ 10 मिनट
• Net WPM: Gross WPM − (कुल गलतियां ÷ 10) [पूरी गलती = 1, आधी गलती = 0.5]
• Typed Error (%): (गलतियां ÷ कुल टाइप किए गए शब्द) × 100
• Accuracy (%): 100 − Error % (या सही शब्द ÷ कुल टाइप किए गए शब्द × 100)
• पास/फेल का फैसला केवल Net WPM से होता है (बिंदु 17 देखें)।
17पास होने की अंतिम शर्त• अंग्रेजी: Net WPM ≥ 35।
• हिंदी: Net WPM ≥ 30।
6. परीक्षा संचालन एवं तकनीकी सावधानियां
18पैसेज दोहरानायदि 10 मिनट पूरे होने से पहले ही पैसेज पूरा हो जाए, तो एक बार Space दबाकर पैसेज को शुरू से दोबारा टाइप करना जारी रखें।
19अपने आप सबमिट (Auto Submit)10 मिनट का टाइमर 00:00 होते ही टेस्ट अपने आप फाइनल सबमिट हो जाएगा। खुद से ब्राउज़र बंद न करें।
20प्रतिबंधित बटनपरीक्षा के दौरान F5 (रिफ्रेश), Ctrl+R, Alt+Tab, Ctrl+C / Ctrl+V, और Windows Key दबाना सख्त मना है।
21कीबोर्ड की जांचटेस्ट शुरू करने से पहले Spacebar, Shift, Enter, Backspace और अक्षरों के बटन चेक कर लें। कीबोर्ड या सिस्टम में कोई खराबी हो, तो तुरंत इनविजिलेटर को बताएं।
22ऑफिशियल वेबसाइटआधिकारिक अधिसूचना एवं जानकारी हेतु DSSSB की वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) देखें।
Aman Typing Tutor Logo

Loading date…

DAILY LIVE PASSAGE FOR TYPING PRACTICE
⏳ Resets in --:--:--
🌟
आज का सुविचार - लोड हो रहा है…
Today English Passage0
⏳Loading…
Today Hindi Passage0
⏳Loading…

Aman Typing Tutor — Last 30 Days All Student Typing Result

Last 30 days ke saare students ke typing test result · har test alag row me, sabse naya upar · har pal live update

Aman Typing Tutor Logo

All Students — All Typing Tests

Loading…
#STUDENTDATEEXAMFONTTOTAL KEYSTROKESTYPED KEYSTROKESGROSSNETBACKSPACEACCURACYRESULT
Loading records…

Student Success Stories & Feedback

What students say about Aman Typing Tutor

🔍 Popular Student Searches & Practice Topics for DSSSB Stenographer Gr-II Typing Test:
DSSSB Stenographer Typing Test DSSSB Steno Gr-II Typing Test DSSSB Stenographer English Typing 35 WPM DSSSB Stenographer Hindi Typing 30 WPM KrutiDev 010 Typing Test DSSSB DSSSB Typing Qualifying Speed DSSSB Stenographer Previous Typing Passages DSSSB Stenographer 10 Minute Typing Practice DSSSB Hindi English Typing Software Aman Typing Tutor DSSSB Stenographer Test